भरतपुर। राजस्थान विद्युत प्रसारण श्रमिक संघ भरतपुर ने अधीक्षण अभियंता भूपेंद्र शर्मा को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। नए अधीक्षण अभियंता के स्वागत के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों ने लंबित मुद्दों पर चर्चा करते हुए मांगों के शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई। बैठक में संघ प्रतिनिधियों ने कार्यस्थल की समस्याओं, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से अपनी बात रखी। राजस्थान प्रदेश प्रसारण निगम के महामंत्री अमित शर्मा ने कर्मचारियों से संवाद करते हुए एकजुट रहकर संगठित तरीके से काम करने का संदेश दिया। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करने पर जोर दिया और कहा कि राष्ट्र, उद्योग और श्रमिक हित में प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखा जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने की।