झुंझुनूं | 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में 5 गोल्ड व 2 सिल्वर मेडल के साथ 26 अंक लेकर पीएमश्री चमेली देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बुहाना चैंपियन रहा। 15 अंक प्राप्त कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ला द्वितीय स्थान पर रहा। 14 वर्षीय छात्र प्रतियोगिता में केएस स्कूल बगड़ प्रथम, सनराइज पब्लिक स्कूल बुहाना द्वितीय रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि पीएमश्री बुहाना के प्राचार्य बलवान सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनमोहन शर्मा ने की।