बूंदी के लाखेरी उपखंड के पापड़ी गांव के पास मेज नदी की पुलिया पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक पुलिया से नीचे गिरने की कगार पर पहुंच गया। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ और संतुलन के कारण ट्रक नीचे गिरने से बच गया। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जो एक बड़ी राहत की बात है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में मदद की। दोनों ट्रकों को काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। कंटेंट : लोकेश मीणा