बूंदी जिले के नैनवां कस्बे में व्यस्त उनियारा चौराहे पर बिजली लाइन का तार अचानक टूट गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग​नीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि यह तार अर्थिंग लाइन का था, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए डिस्कॉम विभाग को सूचना दी। दुकानदारों की सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई। बताया गया कि यह तार भगत सिंह सर्किल के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से गढ़पोल की ओर जा रही एलटी लाइन का हिस्सा था। सूचना मिलते ही डिस्कॉम कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति को फिर से सुचारू कर दिया। कंटेंट: अश्विनी शर्मा, नैनवां।