बूंदी में नेशनल चंबल सेंचुरी में अवैध बजरी खनन और लुप्तप्राय जलीय वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, नियमित गश्त और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत समीक्षा बैठक में नेशनल चंबल सेंचुरी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन रोकने और लुप्तप्राय जलीय वन्यजीवों के संरक्षण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्यायालय के निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करते हुए अभियान को और तेज किया जाए। अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साप्ताहिक समीक्षा और बेहतर समन्वय बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित उपखंड अधिकारियों को अपने स्तर पर हर सप्ताह बैठक आयोजित कर कार्रवाई की समीक्षा करने और उसकी प्रगति पर निगरानी रखने को कहा गया। ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एचडी सिंह, डीएफओ आरवीटीआर डॉ. अरुण कुमार डी, जिला परिवहन अधिकारी सौम्या शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।