बूंदी में राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करते हुए परिंडे बांधे गए। यह पहल उमंग संस्थान के 'एक परिंडा मेरा भी अभियान' के तहत सुप्रीम फाउंडेशन के सहयोग से की गई। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि अग्रवाल ने कहा कि पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि गर्मियों में जल स्रोत सूखने पर यह प्रयास बेजुबान जीवों की जान बचा सकता है। उमंग संस्थान की अध्यक्ष डॉ. सविता लौरी ने लोगों से अपने आसपास सार्वजनिक स्थानों और छतों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की। इस कार्यक्रम में डॉ. आभा जैन, डॉ. सविता लौरी, बुद्धिप्रकाश गौतम, अभिषेक शर्मा, पुलोयजा गौतम और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।