नई भर्तियों का इंतजार कर रहे युवा बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आगामी दिनों में 6 नई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इन भर्तियों में 7840 पद हैं। इसमें सबसे अधिक 4 हजार पद ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में होंगे। इसके अलावा एनएचएम के 2 हजार और पीटीआई के 1200 पदों पर भर्ती भी प्रस्तावित है। बोर्ड को कई भर्तियों की अभ्यर्थना मिल गई है और कुछ की अगले महीने तक मिलने की संभावना है। जो अभ्यर्थना मिली है, बोर्ड उनका परीक्षण कर रहा है। परीक्षण का काम पूरा होते ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड ने अगले साल 2027 का परीक्षा केलेंडर बनाने की काम भी प्रारंभ कर दिया है। इस कैलेंडर में यह सभी भर्तियां शामिल होंगी। पिछले दिनों मुख्य सचिव ने भी अगले साल का परीक्षा कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए थे। सभी भर्तियों की परीक्षा तिथि तय की जा रही है चयन बोर्ड को कई भर्तियों की अभ्यर्थना मिल गई है। हम इनका परीक्षण कर रहे हैं। परीक्षण का काम पूरा होते ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। कुछ विभागों से और भी भर्तियों की अभ्यर्थना हमें जल्दी ही प्राप्त होगी। इन सभी भर्तियों की परीक्षा तिथि भी तय की जा रही है। बोर्ड ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम 4 नवंबर को जारी करने की तैयारी की है। इस भर्ती में पदों की बढ़ोतरी नहीं होगी। - आलोक राज, अध्यक्ष, चयन बोर्ड भर्ती का नामसंभावित पद कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती : पद नहीं बढ़ाए जाएंगे, रिजल्ट 4 नवंबर को बोर्ड ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली है। परिणाम संभवतया 4 नवंबर को जारी किया जाएगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस भर्ती में पदों की बढ़ोतरी नहीं होगी। जितने पदों पर विज्ञप्ति जारी हुई थी, उसकी के अनुसार परिणाम जारी होगा। पद नहीं बढ़ने से युवाओं में निराशा है। इस भर्ती में 3951 पद हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 22-23 अगस्त को परीक्षा हुई थी। इसके बाद से ही अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।