भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की संस्थापक अध्यक्ष और अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान की महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर गौड़ की मौजूदगी में काशीपुरी स्थित आवास पर सामाजिक मुद्दों को लेकर बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता शंकर सिंह किशनावत और देवगढ़ महासभा अध्यक्ष नरपत सिंह किशनावत भी शामिल रहे। निशा कंवर गौड़ ने बताया कि जनगणना-2027 के लिए 15 मई तक स्व-गणना अभियान चलाया जा रहा है। प्रपत्र के कॉलम नंबर 13 (जाति कॉलम) में रावणा राजपूत दर्ज कराने के लिए समाज को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से प्रेरित किया जाएगा। देवगढ़ महासभा अध्यक्ष नरपत सिंह किशनावत ने कहा कि राजसमंद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक समाजबंधुओं तक पहुंच कर उन्हें जागरूक किया जाएगा।