अलवर| आदिवासी कांग्रेस की ओर से शनिवार को अंबेडकर नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मराज मीणा ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का समय है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना होगा, ताकि संगठन को मजबूती मिल सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि आदिवासी समाज का योगदान और उसकी एकजुटता कांग्रेस की बड़ी ताकत है, जिसे बनाए रखना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री हरगुन मीणा, संभाग प्रभारी कैलाशी मीणा, भारत ओझा, आईटी सेल अध्यक्ष योगेश मीणा, हीरालाल मीणा सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता पीआर पावटा ने किया।