निदेशक एवं विशिष्ट सचिव स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान 2026 के अंतर्गत 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे वार्ड वार शिविरों की कड़ी में शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में शिविर आयोजित होगा। इसमें वार्ड संख्या 41 से 45 के नागरिकों से जुड़े विभिन्न कार्य होंगे। आयुक्त पवन कुमार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार शिविर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित रहेगा। शिविर के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार सोलंकी को शिविर प्रभारी अधिकारी तथा सहायक अभियंता हंसराज को सह प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का संवेदनशीलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त पवन कुमार ने शिविर में योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील की है।