बडौदामेव| दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे चैनल नंबर 97 जयसिंहपुरा के पास एक कार पलटने से इसमें सवार चार लोग घायल हो गए जिन्हें अलवर रैफर किया गया। घायल सुखवीर ने बताया कि उनके साले के दाह संस्कार में शामिल होने केशरी महुआ जा रहे थे। अचानक कार का आगे का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर मिडियन में जाकर पलट गई। कार सवार माधुरी नरूका (36) पत्नी सुखवीर सिंह, सुखवीर (42) पुत्र केहर सिंह निवासी भोंडसी गुड़गांव तथा विकास (40) पुत्र फूल सिंह नरूका, संगम (11) निवासी केसरी महुआ घायल हो गए।