केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की दूसरी बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह एग्जाम 15 मई से 21 मई तक चलेगी। स्कूल अपने स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीबीएसई ने स्टूडेंट्स के लिए जारी की गाइडलाइन बोर्ड के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार- स्टूडेंट्स को सुबह 10 बजे के बाद एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। स्टूडेंट्स को स्कूल यूनिफॉर्म में रिपोर्ट करना होगा। साथ ही अपनी स्कूल का आई-डी कार्ड और बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड साथ लाने होंगे। एग्जाम सेंटर के अंदर मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखना सख्त मना है। स्टूडेन्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे वाट्सएप, टेलीग्राम, यूट्यूब व एक्स आदि पर अफवाहें फैलाने या परीक्षा से जुड़ी सामग्री शेयर करने से बचें। एग्जाम सेंटर के तौर पर चुने गए स्कूल अपने केंद्र पर अलॉट कैंडिडेट के लिए सेंटर मटीरियल भी डाउनलोड कर सकते हैं। इधर प्राइवेट स्टूडेंट्स भी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। ये होंगे शामिल पहली मुख्य परीक्षा में पास और योग्य छात्र मैथ, साइंस, सोशल साइंस और लैंग्वेज में से किन्हीं तीन विषयों में दूसरी परीक्षा में अपनी परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। यदि कोई छात्र तीन से अधिक विषयों में फेल हुआ है, तो वह दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए योग्य नहीं होगा। राजस्थान में बनेंगे 90 परीक्षा केंद्र अजमेर रीजन राजस्थान के 1300 स्कूलों के करीब 21 हजार विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए हैं। इसके लिए 90 एग्जाम सेंटर बनाए जा रहे हैं। एग्जाम सेंटरों पर नकल के मामलों को रोकने के तीन स्तर पर उड़नदस्तों के गठन के साथ ही संवेदनशील एग्जाम सेंटरों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए जा रहे हैं। उड़नदस्ते परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटर्स का औचक निरीक्षण करेंगे। ……………. ये खबर भी पढें CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें अजमेर के टॉपर्स:अजमेर की हर्षिता ने 98.2% व मीमांशा ने 97.6% मार्क्स हासिल किए (पूरी खबर पढ़ें)