केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब अप्रैल में रिजल्ट जारी किया गया है। सवाई माधोपुर जिले में कुल 14 स्कूलों में दसवीं क्लास में कुल 640 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। सवाई माधोपुर के सारांश शर्मा पुत्र राजेश शर्मा ने 98.60% अंक प्राप्त किए है। इसी तरह नाव्या चौधरी पुत्री संदीप चौधरी ने 98.20% अंक प्राप्त किए है। राजस्थान रीजन का रिजल्ट 94.78 प्रतिशत रहा। पिछले साल 95.44 प्रतिशत रिजल्ट था। इस साल रिजल्ट कम हुआ है। रिजल्ट में अजमेर रीजन 10वें नंबर पर रहा। देशभर में इस साल लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स CBSE बोर्ड 10वीं की सेशन-1 परीक्षा में शामिल हुए। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।