राजसमंद सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षार्थी सूची (एलओसी) में दर्ज जानकारी जांचनी होगी। नाम, जन्मतिथि या विषय चयन में गलती होने पर बाद में सुधार कराने में परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए बोर्ड ने स्कूलों को रिमाइंडर जारी कर एलओसी का डेटा सही भरने, तय समय सीमा का पालन करने के निर्देश दिए हैं। 17 अक्टूबर: बिना लेट फीस चालान से भुगतान की अंतिम तारीख। 21 अक्टूबर: बिना लेट फीस एलओसी जमा करने की अंतिम तारीख। 22 से 30 अक्टूबर: लेट फीस के साथ ऑनलाइन भुगतान कर एलओसी जमा कर सकेंगे। 22 से 26 अक्टूबर: लेट फीस के साथ चालान से भुगतान कर एलओसी जमा करने की अवधि। 2 से 4 नवंबर: एलओसी के डेटा में सुधार का मौका।