पाली जिले के मारवाड़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चवाड़िया में जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी की पहल पर संचालित मिशन मानस के तहत खेल आधारित शिक्षण और प्रभावशाली प्रार्थना सत्र के माध्यम से स्टूडेंट्स में रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता विकसित की जा रही है। विद्यालय की गतिविधियों के वीडियो प्रवासी ग्रामीणों तक पहुंच रहे हैं, जिससे वे भी विद्यालय के विकास में सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में चवाड़िया निवासी और वर्तमान में बेंगलुरु में रह रहे भामाशाह अमाना राम देवासी ने विद्यालय के स्काउट एवं गाइड दल के लिए 10-10 यूनिफॉर्म भेंट कीं। साथ ही विद्यालय के लिए प्रिंटर भी उपलब्ध करवाया। वहीं, गांव के रता राम मेघवाल ने एक छत पंखा भेंट किया। विद्यालय परिवार ने दोनों भामाशाहों का आभार जताया। शिक्षकों और भामाशाहों ने भी सहयोग दिया इससे पहले अहमदाबाद निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने मिशन मानस की गतिविधियों के संचालन के लिए आर्थिक सहयोग दिया था। विद्यालय में बालिकाओं के शौचालय की मरम्मत स्टाफ के आर्थिक सहयोग से करवाई गई। इसमें प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने 11 हजार रुपए और अन्य स्टाफ सदस्यों ने 30 हजार रुपए का योगदान दिया। प्रार्थना सत्र के साउंड सिस्टम के लिए अध्यापिका गोपाली मीना ने 11 हजार रुपए भेंट किए। वहीं, विद्यालय की जर्जर छत की मरम्मत के लिए प्रधानाचार्य दिनेश कुमार और अध्यापिका वंदना कुमारी मीना ने 11-11 हजार रुपए का योगदान दिया। अध्यापिका मनीषा तंवर ने शौचालय की मरम्मत के लिए आर्थिक सहयोग दिया। बीबी पठान ने भी आर्थिक सहयोग किया, हालांकि उनकी ओर से दी गई राशि की जानकारी उपलब्ध नहीं है। विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान राजेंद्र सिंह गुर्जर ने 14 सितंबर को आयोजित छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी। विद्यालय में मिशन मानस की गतिविधियां वंदना मीना, मनीषा तंवर और गोपाली मीना के निर्देशन में संचालित की जा रही हैं। शिक्षक कमल सिंह कुम्पावत और पूर्व अध्यापक भंवरलाल प्रजापत भी भामाशाहों को विद्यालय के विकास में सहयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं।