प्रतापगढ़ पुलिस ने कमल राणा गैंग को मादक पदार्थों की तस्करी के लिए वाहन उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने सोनू आंतरी उर्फ अवधेश नामक व्यक्ति को पकड़ा है। कमल राणा 70 हजार रुपए का इनामी पुलिस ने बताया- कमल सिंह राणा उर्फ कमल राणा (43) बंबोरी, रठांजना निवासी एक इनामी अपराधी है। उस पर राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस ने 70 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कमल राणा अवैध मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी, लूट, हत्या, अपहरण, धोखाधड़ी, चोरी, फिरौती और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर अपराधों में वांछित है। 23 आरोपियों को किया था नामजद छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने कमल राणा और उसके सहयोगियों के खिलाफ तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में कुल 23 आरोपियों को नामजद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ अवधेश पर कमल राणा को तस्करी के लिए वाहन उपलब्ध कराने, आर्थिक व भौतिक सहयोग देने और उसे पुलिस से बचाने के लिए आश्रय देने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ अवधेश (25) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के अस्थाना रघुवर पाड्या का पुर्वा, थाना विनायत नगर का निवासी है। वर्तमान में वह मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के चपलाना में रह रहा था। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।