चलती हुई स्कॉर्पियो के पर स्टंट करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक युवक काले रंग की SUV का गेट खोलकर खड़ा है। युवक और उसके साथी को चिकसाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों ने स्टंट का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किया था। जैसे ही पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया। तभी पुलिस ने गाड़ी के नंबर से दोनों युवकों की पहचान की और, आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गाड़ी नंबर से युवक की हुई पहचान प्रोवेजनल थाना अधिकारी IPS एम एन भरत ने बताया कि 2 दिन पहले एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दो युवक स्कॉर्पियो से स्टंट कर रहे थे। वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस की टीम ने स्कॉर्पियो के नंबर से उसके मालिक की पहचान की गई। गाड़ी अजय सिंह निवासी खेमरा खुर्द के नाम से रजिस्टर्ड पाई गई। सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो स्कॉर्पियो के नंबर से स्टंट करने वाले युवकों की पहचान की गई। जिसके बाद स्टंट करने वाले युवक अजय सिंह, शिव सिंह निवासी खेमरा खुर्द को आज गिरफ्तार कर लिया गया। साथ स्टंट के उपयोग में ली गई स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया। दोनों आरोपियों ने स्कॉर्पियो से स्टंट कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। स्कॉर्पियो के गेट पर खड़ा था यह वीडियो रात में बनाया गया था। जिसमें अजय सिंह चलती स्कॉर्पियो के गेट पर खड़ा है। उसके पीछे एक व्यक्ति चल रहा है वह अजय का वीडियो बना रहा है। यह वीडियो बनाकर अजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किया था।