बाड़मेर | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीदों की ढाणी में शनिवार को चुनाव प्रक्रिया से बाल संसद का गठन किया गया। गठन का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, निर्वाचन प्रक्रिया की समझ विकसित करने पर जोर दिया। बाल संसद का गठन प्रधानाचार्य जयमाला भूत के नेतृत्व में हुआ। प्रभारी उदयसिंह राजपुरोहित, मूलसिंह राजपुरोहित ने मतदान प्रक्रिया पूरी कराई। मतगणना सरिता गौड़, किरण, गायत्री, गीता चौधरी व नीता जोशी ने की। पांचों पांचों सदनों के विजेता 10 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद का गठन किया गया। विद्यालय परिवार ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, लोकतांत्रिक संस्कारों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।