उदयपुर के चित्रकूट नगर में ए-ब्लॉक स्थित श्रीराम पार्क के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में तीसरा पाटोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भगवान हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। महोत्सव में रविवार सुबह साढ़े 7 बजे कलश यात्रा के साथ इसकी शुरुआत हुई। इस यात्रा में महिलाएं खास 'लाल चूंदड़' का ड्रेस कोड पहनकर शामिल हुईं। डीजे पर बजते भक्तिमय भजनों के बीच महिलाएं पूरे रास्ते नाचती-गाती चलीं और पूरे माहौल को शिव-शक्ति के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। चित्रकूट नगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष तेजप्रकाश शर्मा ने बताया- कॉलोनी के लोगों ने आपसी सहयोग से यह धार्मिक आयोजन किया। कलश यात्रा के बाद सुबह नौ बजे पंडितों ने हवन करवाया और विधि-विधान से हनुमानजी की मूर्ति की स्थापना की गई। भगवान रामेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद महादेव और हनुमानजी का मनमोहक शृंगार हुआ। भगवान के दर्शन करने के लिए मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण श्रद्धालुओं के लिए दोपहर को महा-प्रसादी बांटी गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम सवा 6 बजे मंदिर के ऊंचे शिखर पर महादेव और हनुमानजी की नई ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद 7 बजे भगवान की महा-आरती हुई, जिसमें चित्रकूट नगर के काफी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में राजेश गर्ग, लक्ष्मी नारायण पालीवाल, मनीष चौधरी, अर्जुन सिंह राव, हरि सिंह राव, भारत सिंह राव, भवानी शंकर शर्मा, निरंजन टेलर, हिम्मत माली, सुरेश जांगिड़, सुनील जोशी, अंकित दाधीच, प्रमोद महावार, सुरेश चौधरी, राजेंद्र सिंह राठौर, कमलेश शर्मा, श्रवण सिंह राठौर, जीवन सिंह पंवार, रंगू सिंह पंवार, ताराचंद गवारिया, आशीष मिश्रा, रघुनाथ शर्मा, राहुल उड़ानी, उगामनाथ, गणेश गुरनानी, भूपेश सेन, लाख सिंह, विनोद शर्मा, अर्जुन सिंह चौहान, राजेश त्रिवेदी, पंडित जुगल किशोर त्रिवेदी, सुनील शर्मा, बृजराज सुवालका और परमेंद्र सिंह राव समेत कॉलोनी के सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने हिस्सा लिया।