लोन नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं dh अब प्रॉपर्टी सील की की गई जाएगी। इसे लेकर चित्तौड़गढ़ में हाल ही में तीन डिफॉल्टर ग्राहकों पर कार्रवाई भी की गई। इससे पूर्व कंपनी की ओर से बार-बार नोटिस भी जारी किए गए। इसके बाद भी जब रुपए नहीं चुकाए तो कोर्ट पहुंचे। इस पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कोतवाली थाना क्षेत्र के भाटिया मोहल्ला निवासी भीमरज सोनी, राशमी थाना क्षेत्र के लसाडिया खुर्द निवासी राजू अहीर और शंभूपुरा थाना क्षेत्र के गिलुंड गांव के शिवप्रकाश पोर्वाल की प्रॉपर्टी को सील किया गया। पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंची टीम कंपनी के पदाधिकारियों ने बताया कि एमएस फिनकैप की ओर से इस पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनाई है। कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासनिक टीम एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा और नियमानुसार संपत्तियों को कब्जे में लिया गया।अधिकारियो ने बातया कि पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की गई है। साथ ही सभी को स्पष्ट आदेश दिए गए है कि लोन नहीं चुकाने पर सख्त कार्रवाई होगी।