चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के नए सभापति भाजपा के अनिल ईनाणी निर्वाचित हुए हैं। ईनाणी को 36 वोट मिले। जबकि कांग्रेस नगेंद्र सिंह राठौड़ को 24 वोट मिले। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे वोटिंग हुई। इसके बाद दोपहर 1.20 बजे नतीजे जारी किए गए। जीत के बाद ईनाणी के समर्थकों ने जश्न मनाया। इस मौके पर अनिल ईनाणी ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान शहर के विकास पर रहेगा। उन्होंने सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ के विकास के लिए जरूरी हर काम प्राथमिकता से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़कों के कई टेंडर पहले हो चुके हैं, लेकिन युद्ध के कारण समय पर डामर नहीं पहुंचने से काम अटक गया। अब ऐसी स्थिति नहीं आने दी जाएगी और शहरी विकास के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। भाजपा के 23 पार्षदों के साथ दो निर्दलीय पार्षद भी पहुंचे चित्तौड़गढ़ में भाजपा के 33 पार्षदों के साथ दो निर्दलीय पार्षद भी मतदान के लिए पहुंचे यानि की कुल 35 पार्षद पहुंचे। वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय पार्षद मुकेश भी भाजपा पार्षदों के साथ वोट देने पहुंचे। मतदान के बाद एक-एक कर पार्षद नगर परिषद से बाहर निकल रहे हैं और उन्हें वापस बस में बैठाया जा रहा है। वार्ड नंबर 59 से निर्दलीय पार्षद प्रमोद राजपुरोहित अपने साथी पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष किशन शर्मा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामचंद्र मेवाड़ा और नवीन गुर्जर के साथ अलग से नगर परिषद पहुंचे। जिला पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव भी नगर परिषद पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस जाब्ता और क्यूआरटी की टीम मौजूद रही। मौके पर डीएसपी बृजेश सिंह, कोतवाली थाना अधिकारी रजनीश कुमार, सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह, गंगरार थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत सहित पुलिस जाब्ता तैनात है। वहीं, वार्ड नंबर 11 से भाजपा के निर्वाचित पार्षद भोलाराम प्रजापत के नगर परिषद से बाहर आते ही उनके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की। समर्थक उन्हें अपने साथ ले गए और स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने उन्हें उपसभापति बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। सभापति और उपसभापति पद के चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित नगर निकाय और निर्वाचन स्थलों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। सभापति पद का मतदान 21 सितंबर और उपसभापति पद का निर्वाचन 22 सितंबर को होगा। पूर्व विधायक जाड़ावत निर्दलीय सहित 19 पार्षदों के साथ पहुंचे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत अपने गुट के निर्दलीय सहित 19 पार्षदों के साथ नगर परिषद पहुंचे। यहां वार्ड नंबर 41 से निर्दलीय पार्षद इरशाद भी पहुंचे। इससे पहले कांग्रेस के संदीप शर्मा गुट के पांच पार्षद पहुंचे थे। इनके साथ नगर परिषद सभापति के कांग्रेस प्रत्याशी नगेंद्र सिंह राठौड़ भी थे।