चित्तौड़गढ़ से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेल लाइन पर होने वाले निर्माण काम के कारण से 2 जुलाई और 15 जुलाई को इस रूट से गुजरने वाली दो ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर चित्तौड़गढ़ से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। रेलवे का कहना है कि यह बदलाव समपार फाटक पर निर्माण काम पूरा करने के लिए किया जा रहा है। इसलिए कुछ समय के लिए ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी होगी। निर्माण काम के लिए लिया जाएगा ब्लॉक उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर बांदनवाड़ा स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 29 पर लिमिटेड हाइट सब-वे (एलएचएस) का निर्माण किया जाएगा। इस काम को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए रेलवे ने ब्लॉक लेने का फैसला किया है। ब्लॉक के दौरान कुछ समय तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसी कारण से इस रूट पर चलने वाली दो ट्रेनों के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे का कहना है कि निर्माण काम पूरा होने के बाद इस स्थान पर आवाजाही और सुरक्षित होगी। इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- गाड़ी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 2 जुलाई और 15 जुलाई 2026 को जयपुर स्टेशन से अपने तय समय के बजाय एक घंटे की देरी से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार रेल सेवा भी इन दोनों तारीखों में प्रभावित रहेगी। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से रवाना होने के बाद चित्तौड़गढ़ और सिंगावल स्टेशनों के बीच करीब 40 मिनट तक रेगुलेट की जाएगी। दोनों ट्रेनें चित्तौड़गढ़ होकर गुजरती हैं, इसलिए जिले के यात्रियों को भी इसका असर देखने को मिलेगा।