चांदनी चौक स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज की ओर से चल रहे महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन रविवार रात को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति विनय गोयनका थे। इस दौरान समाज की ओर से सभापति गोयनका का अभिनंदन किया गया। समापन समारोह में शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा महोत्सव के तहत हुई क्रिकेट, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी और डांडिया सहित अन्य गतिविधियों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान महाराजा अग्रसेन का खजाना कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श समानता, सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति, संस्कारों और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने के साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।