चूरू | खेमका शक्ति मार्ग स्थित नामदेव धर्मशाला के पास हनुमान चौक पर भोलेनाथ कला मंच की रामलीला का मंचन रविवार रात को हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी बालकृष्ण बावलिया, डालचंद सोनी व दिनेश कुमार दाधीच ने पूजा कर लीला का शुभारंभ किया। संस्था अध्यक्ष भादरमल प्रजापत, संरक्षक रामचंद्र तुनवाल, संयोजक प्रमोद प्रजापत, राधेश्याम सैनी, रिछपाल प्रजापत, सुरेंद्र बावलिया, विनोद डीडवानिया, पुरुषोत्तम शर्मा, चुन्नीलाल प्रजापत ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के हरीश शर्मा ने बताया कि पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। नारद का अभिनय मुकेश अग्रवाल, इंद्र का हिमांशु सैन, विष्णु का घनश्याम, शिव का गजानंद गौड़, गणेश का मोहित शर्मा, कामदेव का अजय तुनवाल ने किया।