चूरू में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने बुधवार को अपना 58वां जन्मदिन सादगी, सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर शहर में रक्तदान शिविर, 251 लोगों को हेलमेट वितरण और गौशाला में गौवंश को गुड़ खिलाने जैसे कई सेवा कार्य आयोजित किए गए। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एसपी निश्चय प्रसाद एम और भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की उपस्थिति में हेलमेट वितरित किए गए। कुल 251 हेलमेट दिए गए, जिनमें से 200 आमजन को और 51 जिला पुलिस को प्रदान किए गए। डीबी अस्पताल की ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 82 युवाओं ने रक्तदान किया। सीताराम लुगरिया ने इस अवसर पर कहा कि युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया है। उनके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगा। रक्तदान शिविर के अलावा, कुछ युवाओं ने देपालसर रोड स्थित मधुर स्पेशल दिव्यांग स्कूल में विशेष बच्चों के बीच जाकर केक काटा। सीताराम लुगरिया की ओर से स्कूल को 5100 का सहयोग भी दिया गया। गौशाला में गौवंश को हरी सब्जियां, फल और गुड़ खिलाया गया। इस मौके पर विजेंद्र वाल्मीकि, पवन चांवरिया, अशोक पंवार, सुरेश सैन, संत कबीर शिक्षा समिति, भाईचारा ग्रुप, महेंद्र बावलिया, गुरु धानका, पार्षद विश्वनाथ जांगिड़, सुरेश सारस्वत, सत्यवीर नीनानिया, रामस्वरूप मेघवाल, हरिराम चोपड़ा, भंवर गुर्जर, गोविंद इंदौरा, अनीश लुगरिया, मार्शल हटवाल, सुमेरमल धानका, निरंजन धानका, किस्तूरीचंद फौजी, सोनू सरोहा, डॉ. मुंशीराम पूनरास, सुमेर होटला, सीताराम खरोड़, नंदलाल इंदौरा और सतपाल बागड़ी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।