चूरू के चलकोई बणीरोतान गांव में मंगलवार को शहीद नरेंद्र सिंह राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस समारोह में विधायक हरलाल सहारण और भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नरेंद्र सिंह राठौड़ के देशप्रेम और बलिदान को याद किया। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले जवानों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने गांव की स्कूल का नाम शहीद नरेंद्र सिंह राठौड़ के नाम पर रखने की घोषणा भी की। भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ ने कहा कि युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा मिलनी चाहिए। समारोह में नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, दीपचंद राहड़, पदमसिंह राठौड़, विक्रमसिंह कोटवाद, संपतसिंह खीवासर, नरेंद्र कोटवाद और सुनील ढाका सहित कई लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी। राजेंद्र दाधीच, दुरुपाल सिंह, मालम सिंह, श्योपाल सिंह, नरपाल फौजी, संदीप स्वामी, बजरंग सिंह, गुमान सिंह बीका और शहीद के परिजन भी मौजूद रहे।