चूरू शहर और देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में गुरुवार को ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘दिल्ली चलो’ रैली की तैयारियों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। मंडेलिया ने दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं से अपने-अपने इलाके के लोगों की सूची अगले दिन तक देने को कहा। उन्होंने बताया कि सूची के आधार पर वाहनों और आने-जाने के दूसरे साधनों की व्यवस्था की जाएगी। मंडेलिया ने कहा कि यह कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की रैली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का संदेश है कि सक्रिय कार्यकर्ता रैली को सफल बनाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा की मिलीभगत को आम लोगों के सामने लाना है। मंडेलिया ने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से वोट चोरी की बात कह रहे हैं, जो अब धीरे-धीरे सच साबित हो रही है। बैठक में पीसीसी सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, पूर्व सभापति पायल सैनी, आदूराम न्यौल, सभापति प्रत्याशी संजय भाटी, रमजान खान, जिला प्रवक्ता जमील चौहान, सोहनलाल मेघवाल, नारायण बालाण, विद्याधर मेघवाल, आरिफ रिसालदार, जयचंद मेघवाल, बजरंग मेघवाल, साजिद मोयल, विमल शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सुमित महनसरिया, विकास मील, सुशील स्वामी, सोयल डीके, तोफिक (एनएसयूआई), आदिल कुरेशी, अज्जू लुहार, प्रीत चावरिया, विनोद सैनी, सुशीला सुण्डा, सुनीता कपूरिया और वाहिद अली सहित अन्य लोग मौजूद थे।