ऑनलाइन क्रिकेट में मुनाफे का लालच देकर ठगों ने चूरू निवासी एक युवक से 1 लाख 32 हजार 350 रुपए ठग लिए। टेलीग्राम पर क्रिकेट से जुड़ा विज्ञापन देखने के बाद युवक ने आरोपी से संपर्क किया था। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए क्रिकेट टीम बनाने और अलग-अलग रैंक की आईडी दिलाने के नाम पर उससे रकम ऐंठ ली गई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टेलीग्राम विज्ञापन से शुरू हुआ संपर्क कोतवाली पुलिस के अनुसार, युवक ने रिपोर्ट में बताया कि 24 अक्टूबर को वे घर पर मोबाइल चला रहा था। इस दौरान उसे टेलीग्राम पर क्रिकेट से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद ‘मलिक मुंबई’ नाम के चैनल और एक व्हाट्सएप नंबर के जरिए उसकी बातचीत अज्ञात व्यक्ति से शुरू हुई। पहली आईडी के लिए भेजे 2 हजार रुपए आरोपी ने युवक को क्रिकेट टीम बनाने के लिए अलग-अलग रैंक की आईडी लेने का विकल्प दिया। युवक ने पहली रैंक की आईडी के लिए फोन पे के जरिए 2 हजार रुपए भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे क्रिकेट टीम बनाकर भेजी और ज्यादा रकम लगाने के लिए कहा। कई ट्रांजेक्शन में ऐंठे 1.32 लाख रुपए आरोपी के झांसे में आकर युवक ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 लाख 32 हजार 350 रुपए भेज दिए। बाद में ठगी का पता चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सब इंस्पेक्टर को सौंपी जांच कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर मोहर सिंह को सौंपी गई है।