यूजीसी कानून के विरोध में 800 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले महिपाल सिंह मकराना का चूरू पहुंचने पर सर्व समाज ने स्वागत किया। इस अवसर पर करणी सेना और सर्व स्वर्ण समाज के हजारों युवाओं ने विशाल मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस चूरू खेल स्टेडियम से शुरू होकर परशुराम भवन तक निकाला गया। परशुराम भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि यूजीसी कानून सवर्ण समाज के लिए 'काले पानी की सजा' के समान है। उन्होंने इस कानून के विरोध में संघर्ष जारी रखने और इसे हटवाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प दोहराया। इस कार्यक्रम में करणी सेना जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ढाढ़र, आलोक सिंह टकणेत, कमल सिंह राठौड़, गोपी शर्मा, महेश शर्मा, योगेश गौड़, अंजनी शर्मा, गोकुल शर्मा, लखु शर्मा, नारायण सिंह, संपत सिंह रायपुरिया, मनोज सिंह सिरसला और हरविंदर दूधवाखारा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। करणी सेना जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ढाढ़र ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सवर्ण समाज के बंधुओं का आभार व्यक्त किया।