चूरू के अग्रसेन नगर रेलवे फाटक पर मंगलवार दोपहर करीब सवा 12 बजे एक रोडवेज बस रेलवे पटरियों के बीच खराब होकर रुक गई। यह बस झुंझुनूं से चूरू आ रही थी। गनीमत रही कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। बस ड्राइवर ने तुरंत जेसीबी बुलाई और उसकी मदद से बस को रेलवे ट्रैक से हटवाया। बस को निर्माणाधीन आरओबी के नीचे खड़ा किया गया। बाद में ड्राइवर ने बस की खराबी ठीक की और उसे डिपो ले गया। समय रहते बस को पटरियों से हटा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार यात्रियों को भी सुरक्षित नीचे उतार लिया गया था।