चूरू में विजयदशमी पर सचियाय माता मंदिर में कन्या पूजन, महाआरती और हवन हुआ। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में पूजा कर सुख-समृद्धि मांगी। कार्यक्रम में विधि-विधान से हवन किया गया। कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद दिया गया। इसके बाद माता रानी की महाआरती हुई। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजा। घरों में नवमी पर मां जीण की पूजा की गई। कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया। इस मौके पर चंद्रभान, कांता सिंगी, पुनीत, विधि सिंगी, इंद्राज, राज बाठिया, अभय, राजश्री, घेबर सिंगी, बसंत सिंगी, राजेंद्र सिंगी, गौरव सिंगी, दीपक शर्मा, पंडित शुभकरण शर्मा, प्रवीण, प्रेम जैन, मुकनाराम कपूरिया, सुरेश कपूरिया, देवीदत्त खींची, रामचंद्र खींची, मोहित बैद और जय सिंह बैद जैसे कई श्रद्धालु शामिल रहे।