चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण डीडवाना होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। 27 अप्रैल तक 4 प्रमुख ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा, जबकि एक ट्रेन को कई ट्रिप तक रद्द किया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दूधवा खारा, हडयाल, डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के कारण यह बदलाव किया गया है। इस दौरान डेगाना-डीडवाना–रतनगढ़ रेलमार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। इन 4 ट्रेनों का रूट बदला इस गाड़ी के 8 ट्रिप किए रद्द रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। कार्य पूर्ण होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य कर दिया जाएगा।