भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गांव-वार्ड चलो अभियान कार्यक्रम हुआ। सहाड़ा विधायक लादुलाल पितलिया ने ग्राम मोमी, गंगापुर नगर, रायपुर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। गंगापुर नगर, रायपुर, कारोई मण्डल में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करने की विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। बैठक के बाद समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्हें नमन किया। विधायक लादुलाल पितलिया ने माली समाज के रक्तदान शिविर में शिरकत की व रक्तदान भी किया। युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक रामेश्वर छीपा, गंगापुर नगर मण्डल अध्यक्ष अमित तिवाड़ी, रायपुर मण्डल अध्यक्ष मीरा किराड़, करोई मण्डल अध्यक्ष शम्भू गुर्जर, पूर्व महापौर मंजू चेचानी मौजूद रहीं। शाहपुरा| भारतीय जनता पार्टी ने ‘गांव-बस्ती-वार्ड चलो’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी उद्यान, गौ-सेवा स्थल पर सफाई की। कार्यकर्ताओं ने गायों के विचरण स्थल को साफ किया। कचरा हटाया। स्वच्छता का संदेश दिया। जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हर बस्ती, हर वार्ड तक पहुंचना है। स्वच्छता के लिए जागरूकता लाना है। जनसेवा करना है। वरिष्ठजनों का सम्मान करना है। लाभार्थियों से संपर्क करना है। केंद्र, राज्य की कल्याणकारी, लाभकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में राजाराम पोरवाल, जितेंद्र पाराशर, सीताराम बैरवा, मुकेश माली, रमेश मारु, मोहन गुर्जर, भानु सिंह, शांति लाल मामोडिया, प्रहलाद कहार, दुर्गा लाल कहार, लालाराम जी नायक, दुर्गा प्रसाद काबरा, रामप्रसाद, राजू कहार आदि मौजूद रहे। फूलियाकलां | भाजपा के स्थापना दिवस पर फूलियाकलां मंडल ने गांव-बस्ती चलो अभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ नई अरवड़ के शनि महाराज मंदिर परिसर से हुआ। पहले दिन कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कचरा एकत्र कर हटाया गया और पूरे परिसर की सफाई की गई। मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल के नेतृत्व में यह अभियान 10, 11 और 12 अप्रैल तक चलेगा। मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर गांव, बस्ती और वार्ड स्तर तक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामाजिक गतिविधियां भी होंगी। उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आमजन से सीधा संवाद करना बताया गया। नई अरवड़ और कोठियां के शक्ति केंद्रों पर भी कार्यक्रम हुए। कार्यकर्ता हर गांव और बस्ती में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।