झालावाड़| जिले में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। शहर में जरूर शाम के समय 15 मिनट बारिश हुई। गर्मी और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। बादलों के साथ बीच-बीच में हल्की धूप भी खिली। इससे अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिलेभर में शहर को छोड़कर शाम 8 बजे तक कहीं भी बारिश नहीं हुई। बीते 24 घंटों की बात करे तो सर्वाधिक बारिश गंगधार में 42 एमएम रिकार्ड की गई। जबकि डग व पचपहाड़ में 22-22 एमएम रिकार्ड की गई। जिले में सबसे अधिक बारिश अभी तक पिड़ावा में 194 एमएम हुई है, जबकि सबसे कम बारिश असनावर में 57 एमएम दर्ज हुई।