पीएम नरेंद्र मोदी 21 अप्रेल को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए CM भजनलाल शर्मा (आज) सोमवार को पचपदरा रिफाइनरी का जायजा लिया। इससे पहले उतरलाई एयरपोर्ट पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी समेत कार्यकर्ता उनका स्वागत किया। हेलिकॉप्टर से पचपदरा पहुंचे। अधिकारियों के साथ रिफाइनरी की विजिट कर तैयारियों की समीक्षा की। परियोजना की प्रगति, व्यवस्थाओ और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की गई। करीब दोपहर करीब 3 बजे उतरलाई से जयपुर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री भजनलाल सोमवार को जयपुर से स्पेशल विमान से रवाना होकर करीब 1130 बजे उतरलाई एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई के नेतृत्व में पदाधिकारी उनका स्वागत किया। वहां से करीब 12 बजे पचपदरा रिफाइनरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा भी साथ में रहेंगे। वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी रिफाइनरी पहुंचेगे। तस्वीरों में देखे सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा रिफाइनरी राजस्थान के गौरव का प्रतीक-CM मुख्यमंत्री ने कहा- यह रिफाइनरी राजस्थान के गौरव का प्रतीक है। इसके शुरू होने से पश्चिमी राजस्थान सहित पूरे प्रदेश की आर्थिक स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। प्रधानमंत्री स्वयं इस प्रोजेक्ट की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और चुनाव की व्यस्तता के बावजूद उन्होंने राजस्थान को यह बहुमूल्य समय दिया है। उन्होंने कहा, "पिछले दो वर्षों में यह मेरा तीसरा दौरा है। रिफाइनरी के साथ यहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे, जिससे रोजगार के अपार अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में जुटने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तीन दिनों तक क्षेत्र में रहकर व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को दौरे को लेकर रिफाइनरी के 4 नंबर के सामने की तरफ पांडाल तैयार किया जा रहा है। पीएम के दौर की तैयारियों का जायजा को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को बालोतरा पहुंचेगे। हर डोम में 35 ब्लॉक, एक में बैठ सकेंगे 1600 लोग पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मोदी के सभा स्थल में करीब 2 लाख लोगों की भीड़ आने की उम्मीद है। इसके लिए तीन बड़े-बड़े डोम लगाए जाएंगे। इसमें अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। इसमें प्रत्येक ब्लॉक में 1600 लोगों को बैठने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक डोम में 35 ब्लॉक बनेंगे। पीएम के प्रोग्राम को देखते हुए 1 लाख 70 से 80 हजार लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई। वहीं पांडाल के अंदर व बाहर तीन बड़ी एलईडी लगाई जाएगी। एक किलोमीटर के दायरे में वाहनों की पार्किग की व्यवस्था रहेगी। सभा में बालोतरा, बाड़मेर समेत आसपास के जिलों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ट्रैफिक, पार्किग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। इससे जुड़ी खबर पढ़े… प्रधानमंत्री की सभा से पहले BJP प्रदेशाध्यक्ष कल आएंगे बाड़मेर:रिफाइनरी के सामने लग रहा है डोम; 21 को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन