कस्बे के पीएम श्री उच्च माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 35 पदक जीतकर टीम स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। परिणामों के अनुसार 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिका टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिका टीम दूसरे स्थान पर रही। 19 वर्ष आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में पूजा पहले और नेहा दूसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में संध्या और ज्योति रहीं। 17 वर्ष आयु वर्ग में अंजू ने प्रथम और अंतिमा द्वितीय रहीं। लॉन्ग जंप में प्रिया सुमन प्रथम, बालक वर्ग में निशांत ऊंची कूद में द्वितीय रहा। स्कूल में प्रधानाचार्य रमेश यादवेंद्र व शारीरिक शिक्षक पूनम प्रजापति ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।