जयपुर कमिश्नरेट में बुधवार रात को कमिश्नर सचिन मित्तल ने पहली बार बड़ी तबादला सूची जारी करते हुए 82 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। इनमें 42 थानों के एसएचओ बदले गए है। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 8 इंस्पेक्टर लगाए हैं और 10 को लाइन हाजिर किया है। इसके साथ ही पूर्व में अस्थाई लगाए गए इंस्पेक्टर प्रकाश राम विश्नोई को एसएचओ खोह नागोरियान, रामधन मीणा को एसएचओ बजाज नगर, रतन सिंह को एसएचओ जामडोली, प्रहलाद नारायण को टीआई व एसआई श्याम सुंदर को एसएचओ लालकोठी स्थाई कर दिया। इंस्पेक्टर मंजू तंवर को एसएचओ मेट्रो थाने में लगा दिया। राजधानी की यातायात शाखा का मजबूत करने के लिए 9 इंस्पेक्टर : इधर