खैरथल-तिजारा के विनोद कुमार अग्रवाल को कांग्रेस ने उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ में महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष मुकुल गोयल ने बताया- संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और व्यापार एवं उद्योग से जुड़े वर्गों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि विनोद कुमार अग्रवाल अपने अनुभव और कार्यशैली के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे तथा व्यापारिक समुदाय और कांग्रेस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का काम करेंगे।