पंचायत समिति पचेवर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को सुबह 12:15 बजे मस्त दरबार आश्रम पर आयोजित की जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोगाराम जाट ने बताया कि बैठक में पंचायत समिति पचेवर के सभी सीआर वार्ड संख्या 1 से 15 तक तथा डीआर वार्ड संख्या 1, 2 और 31 से इच्छुक आवेदक उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है।