पाली में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जिला परिषद सदस्यों की लिस्ट जारी की है। इसमें कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। वहीं कई पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी मैदान में उतारा है। इसमें 33 वार्डों के नाम घोषित किए गए हैं। कांग्रेस ने सभी वार्डों के नाम घोषित कर दिए हैं। वार्ड संख्या 18 से कांग्रेस प्रदेश महासचिव भूराराम चौधरी की पत्नी शमिला चौधरी मैदान में है। वे पहले सरपंच भी रह चुकी है। कांग्रेस के संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी ने वार्ड तीन ने नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष करणसिंह मेड़तिया वार्ड 07 से और जिला महामंत्री गोविंद प्रसाद दवे वार्ड 29 से चुनावी मैदान में जिला परिषद सदस्य बनने के लिए उतरे है।