चूरू | टैलेंट विला की ओर से विश्वकर्मा मंदिर के पीछे ओपन माइक व चर्चा सत्र कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में नवोदित रचनाकारों व कलाकारों ने कविता, गजल, गीत, हास्य, वाद्ययंत्र व डबिंग जैसी विविध प्रस्तुतियां दी। विशेष अतिथि योगेश सैनी ने कलाकारों को सोशल मीडिया पर अलग पहचान बनाने और अपनी कला को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के सुझाव दिए। अध्यापिका सोनू शर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी। उप प्रधानाचार्य ममता ने हवा हवाई गीत की प्रस्तुति दी। उन्हें परफॉर्मर ऑफ द डे सम्मान दिया गया। हेमराज ने गजल, कालिका टीम की कांता सोनगरा, दीपिका शर्मा, हिमांशु, निरूल, मनीष शर्मा, नूर, वर्षा, अजय और सोनू ने गीत व कविता की प्रस्तुति दी। मेघना ने डोरेमोन, नोबिता, नन्हें कान्हा, छोटा भीम की मिमिक्री की। संचालन अंकुशा बुंदेला व प्रदीप कथक ने किया।