भीलवाड़ा | शहर के चित्रकूट धाम पर लगे मेगा ट्रेड फेयर मेले में देर रात तक लोग खरीदारी करते दिख रहे हैं। झूलों का आनंद ले रहे हैं। मेला दैनिक भास्कर के मीडिया पार्टनर के सौजन्य से लगा है। स्टॉल पर इस बार कई खास चीजें हैं। लोग खरीदारी कर रहे हैं। अलग-अलग जायकों का मजा ले रहे हैं। मेला सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चल रहा है। मेले में यूपी और असम की काष्ठ कला का रंग भी छाया है। बच्चों और युवाओं के लिए एक से बढ़कर एक वस्त्र कई वैरायटियों में स्टॉल पर हैं। झूले और चकरी में नाना प्रकार के झूले हैं। बच्चों के साथ युवाओं को भी पसंद आ रहे हैं। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आए डेढ़ सौ से अधिक व्यवसायियों की स्टॉलें लगी हैं।