गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। गुजरात 8 मैच में 4 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं चेन्नई 3 जीत और 5 हार के साथ छठे स्थान पर हैं। रविवार को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत खराब रही और 37 रन तक 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 60 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाकर पारी संभाली। शिवम दुबे ने 22 रन बनाए। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और अरशद खान को 1-1 विकेट मिला। 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 162 रन बनाकर टारगेट हासिल किया। साई सुदर्शन ने 46 बॉल पर 87 रन बनाए। जोस बटलर ने 30 बॉल पर 39 रन बनाए। शुभमन गिल ने 33 रन का योगदान दिया। चेन्नई से नूर अहमद और अकील हुसैन को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड… मैच विनर्स… गायकवाड के नाबाद 74 रन काम नहीं आए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयरः सरफराज खान। गुजरात टाइटंस (GT)- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। इम्पैक्ट प्लेयरः राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…