भीलवाड़ा | पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से विश्व आपूर्ति में बाधा को देखते हुए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर पूरी तरह सीमा शुल्क छूट देने का फैसला किया है। यह छूट 30 जून तक लागू रहेगी। इनमें प्लास्टिक, पैकेजिंग, वस्त्र, दवाएं, रसायन, ऑटोमोटिव पुर्जे, अन्य विनिर्माण क्षेत्र शामिल हैं। सरकार ने इसे राहत उपाय बताया। मकसद घरेलू उद्योग को जरूरी पेट्रोकेमिकल इनपुट की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करना है। डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों पर लागत का दबाव कम करना है। इस छूट से पेट्रोकेमिकल फीडस्टॉक और मध्यवर्ती उत्पादों पर निर्भर उद्योगों को लाभ मिलने की संभावना है। उपभोक्ताओं के लिए अंतिम उत्पादों की लागत घटने की उम्मीद भी जताई गई है।