जयपुर के हरमाड़ा में आज सुबह एक युवक का शव मिला है। युवक के शरीर पर चोट के निशान है, इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। युवक की पहचान नहीं हुई है। जानकारी अनुसार- युवक का शव चेतन पर्वत के पास जंगल में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण और हरमाड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र भडाणा मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। आस-पास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज, घटना स्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि जंगल में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलवाकर साक्ष्य जुटाए है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले है, मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। यहां देखें फोटोज