राजसमंद | राजसमंद पुलिस और कॅरियर संस्थान की जनहित पहल डिजिटल प्रहरी ई-मैगजीन अब राजसमंद जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कलेक्टर अरुणकुमार हसीजा और एसपी हेमंत कलाल के निर्देश पर यह पहल शुरू की गई। उद्देश्य पूरे जिले को डिजिटल साइबर साक्षर बनाना है। साइबर अपराधों को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना है। प्रोग्रामर खैरूल वसीम ने बताया कि इस पहल के जरिए लोगों को साइबर अपराधों की पहचान की जानकारी दी जा रही है। ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया सुरक्षा पर सामग्री दी जा रही है। साइबर हाइजीन, डिजिटल जागरूकता, साइबर अपराध की रिपोर्टिंग से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी शामिल है। भाषा सरल रखी गई है। विद्यार्थी, युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, आम लोग साइबर सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी ले सकते हैं। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाकर साइबर जागरूकता फैलाने में मदद कर सकते हैं। साइबर अपराध मुक्त राजसमंद बनाने की पहल में प्रशासन का सहयोग कर सकते हैं।