बूंदी के डाबी बरड़ क्षेत्र में कंवरपुरा के पास बुधवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क पर अचानक नीलगाय के सामने आ जाने से कार बेकाबू होकर पलट गई। डाबी निवासी गोरीशंकर प्रजापत ने बताया कि वे अपने ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कंवरपुरा के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में कार काॅप् संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे में गौरीशंकर प्रजापत को हल्की चोटें आईं, जिनका इलाज कराया गया। गनीमत रही कि वे सुरक्षित बच गए। हालांकि, इस दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।