दैनिक भास्कर, अपेक्स यूनिवर्सिटी और बीसीएम ग्रुप के सहयोग से रविवार को रोटरी क्लब में सुबह 11 बजे से प्रतिभा‎ सम्मान समारोह-2026 आयोजित‎‎ किया‎‎ जाएगा। ‎‎ इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर एसपी मोनिका सैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, एसडीएम विमलेंद्रसिंह राणावत, डीईओ प्रारंभिक राहुल राजपुरोहित, अपेक्स यूनिवर्सिटी के योगेश राव, बीसीएम ग्रुप के मगराज जैन सहित कई अतिथि मौजूद रहेंगे। समारोह में‎ ‎वर्ष 2026‎ ‎की ‎‎सीबीएसई‎ ‎और ‎‎आरबीएसई‎ ‎बोर्ड की ‎‎10वीं व 12वीं क्लास ‎‎की ‎‎परीक्षाओं में ‎‎90 प्रतिशत‎ ‎या उससे ‎‎अधिक ‎‎अंक प्राप्त‎‎ करने वाले‎ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया‎ जाएगा। आयोजन का उद्देश्य केवल‎ विद्यार्थियों को सम्मानित करना ही‎ नहीं, बल्कि उनकी सफलता को‎ समाज के सामने प्रेरणा के रूप में‎ प्रस्तुत करना भी है। आयोजकों‎ का मानना है कि ऐसे सम्मान‎ समारोह विद्यार्थियों का‎ आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें ‎भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के‎ लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही अन्य‎ विद्यार्थियों को भी मेहनत,‎ अनुशासन और समर्पण के साथ‎ अपने लक्ष्य हासिल करने की‎ प्रेरणा मिलती है। इस आयोजन में सहयोगी बीसीएम ग्रुप, रोटरी ‎क्लब पाली, ग्लोबल एजुकेशन ‎और मेड़तिया स्वीट होम‎ सह-प्रायोजक हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की ‎शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रतिष्ठित ‎मंच पर सम्मानित किया जा सके।