कस्बे और आसपास के गांवों में शारदीय नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया महोत्सव चल रहा है। जय अम्बे नवयुवक मंडल बांता ने ग्रामीणों के सहयोग से गरबा कार्यक्रम किया। पंडालों में रंगीन रोशनी के बीच डीजे पर गुजराती, पारंपरिक और फिल्मी गीत बज रहे हैं। युवक-युवतियां और बच्चे देर रात तक डांडिया रास करते दिखे। बांता के चारभुजा मंदिर परिसर में भी गरबा का आयोजन हुआ।