बासनी| कस्बे में इन दिनों आवारा पशुओं की भरमार है। यह आवारा पशु बासनी की गलियों, चौराहों, मुख्य मार्ग पर विचरण करते हुए कभी भी देखें जा सकते हैं। लोगों ने बताया कि निराश्रित सांड कई बार आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे दुकानदारों का सामान तोड़ देते हैं। हालांकि नगर पालिका में पिछले महीने इन निराश्रित पशुओं को पकड़ा था। लोगों ने बताया कि ये निराश्रित पशु दूसरे गांव से आकर बासनी में प्रवेश कर जाते हैं। मांग है कि इन पशुओं को पकड़ कर कांजी हाउस में छोड़ा जाए।